पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • संडे को भी रहेगी ठंड, छाया रह सकता है कोहरा

संडे को भी रहेगी ठंड, छाया रह सकता है कोहरा

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भोपाल। राजधानी में ठंड ने फिर जोर पकड़ लिया है। शनिवार को सुबह कोहरा छाया। इसके बाद दिनभर बादल छाए रहे और ठंडी हवाएं चलती रहीं। मौसम केंद्र के मुताबिक, फिलहाल ठंड से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। रविवार को भी ऐसा ही मौसम बने रहने की उम्मीद है।



शनिवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान 12.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, भोपाल में अब भी द्रोणिका का असर बना हुआ है। अब यह पूर्वी मध्य अरब सागर से पश्चिमी मध्य महाराष्ट्र में बनी हुई है। यहां से भारी मात्रा में नमी आ रही है। इसी वजह से शनिवार को घना कोहरा छाया और हल्की बारिश भी हुई। नमी की वजह से घने बादल छाए रहे। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, रविवार को भी शहर में कोहरा छाया रहेगा और ठंड का असर बना रहेगा।