पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भोपाल स्टेशन पर अभी नहीं मिल सकेगी एस्केलेटर्स की सुविधा

भोपाल स्टेशन पर अभी नहीं मिल सकेगी एस्केलेटर्स की सुविधा

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भोपाल। भोपाल रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को 26 जनवरी से एस्केलेटर और लिफ्ट की सुविधा नहीं मिलेगी। धीमी टेंडर प्रक्रिया के कारण इन सुविधाओं का लाभ अगले महीने से मिलने की संभावना भी कम है।


वर्ष-2011 के रेल बजट में इनकी घोषणा की गई थी। इसके बाद मामला रेलवे बोर्ड और पश्चिम-मध्य रेलवे के मुख्यालय के बीच घूमता रहा। इसके बाद तय हुआ कि देश के जिन स्टेशनों के लिए लिफ्ट व एस्केलेटर्स की घोषणा की गई है, वहां रेलवे बोर्ड टेंडर निकालकर प्रक्रिया पूरी करेगा। इस कारण मामला एक साल तक अटका रहा। आखिरकार जोन स्तर पर टेंडर बुलाने की प्रक्रिया तय हुई।


यह फायदा होता: भोपाल स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक की ओर स्थित फूड प्लाजा के पास बनी सीढिय़ों पर यात्रियों को सामान सहित ऊपर चढऩे में दिक्कत आती है। इसी समस्या को दूर करने के लिए एस्केलेटर्स व लिफ्ट लगना थी। पिछले साल इस दिशा में कुछ काम भी हुआ और इसके लिए तोडफ़ोड़ तक की गई। डीआरएम राजीव चौधरी ने 26 जनवरी से यह सुविधाएं मिलने की उम्मीद दिसंबर में एक कार्यक्रम के दौरान जताई थी। इसके बाद भी हालात जस के तस हैं।