पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंभोपाल। आपके जिले में कितने परीक्षा केंद्रों पर बोर्ड परीक्षाओं के दौरान गड़बड़ी हो सकती है। कितने केंद्रों पर विद्यार्थियों को नकल कराने के प्रयास हो सकते हैं। इस तरह की जानकारी माशिमं की सचिव पुष्पलता सिंह ने सभी जिला कलेक्टरों से मांगी हैं।
सचिव ने पत्र में लिखा है कि जिन केंद्रों पर परीक्षा के दौरान गड़बड़ी होती मिले, तत्काल उनकी वीडियो ग्राफी भी करवाई जाए। इसके अभी से इंतजाम कर माशिमं को जानकारी दी जाए। साथ ही कलेक्टरों से कहा गया है कि वे हर दिन अपने-अपने जिले की रिपोर्ट माशिमं को भेजे। ताकि परीक्षा के समय होने वाली दिक्कतों को खत्म किया जा सके।
पहले लिस्ट भेजें: सचिव ने सभी जिला कलेक्टरों से जिलों में निर्धारित परीक्षा केंद्रों में से संवेदनशील व अति संवेदनशील केंद्रों की सूची भी मांगी हैं। ऐसे केंद्रों पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सुझाव भी मांगें है।
हर दिन मॉनिटरिंग: परीक्षा की तैयारियों को लेकर सचिव अब आने वाले दिनों में रोजाना जिला कलेक्टरों और संभागीय अधिकारियों से चर्चा करेगी।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.