पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंभोपाल। सेरेब्रल पालिसी लाइलाज नहीं है। आज इसका इलाज संभव है। सेरेब्रल पालिसी विशेषज्ञ डॉ. जेके जैन ने शनिवार को भोपाल उत्सव मेला समिति और संवेदना ट्रस्ट इलाहाबाद द्वारा जन्मजात विकलांगता (सेरेब्रल पालिसी) पर एक निशुल्क परीक्षण शिविर में पैरंट्स को यह बात समझाई।
इस शिविर में अभिभावकों को थेरेपी की आधुनिकतम तकनीकों का प्रशिक्षण दिया गया। रविवार को भी भोपाल उत्सव मेला समिति के सांस्कृतिक सभागार में सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक यह शिविर लगाया जाएगा।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.