पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आरपीएफ के मुख्य सुरक्षा आयुक्त को प्रेसिडेंट पुलिस मेडल

आरपीएफ के मुख्य सुरक्षा आयुक्त को प्रेसिडेंट पुलिस मेडल

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भोपाल। पश्चिम-मध्य रेलवे के रेल सुरक्षा बल (आरपीएफ) के मुख्य सुरक्षा आयुक्त को प्रेसिडेंट पुलिस मेडल से सम्मानित किया जाएगा। वहीं, दो अन्य कर्मचारियों को भी पुलिस पदक दिया जाएगा।

श्री सिन्हा को उनकी असाधारण नेतृत्व क्षमता, आरपीएफ के आधुनिकीकरण और ट्रेनों में अपराध रोकने के लिए किए गए प्रयासों के लिए यह पदक दिया जा रहा है। इसके पूर्व श्री सिन्हा दक्षिण-पश्चिम रेलवे हुबली, ईस्टर्न रेलवे और पूर्व-मध्य रेलवे में बतौर मुख्य सुरक्षा आयुक्त अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इन्हें वर्ष-2006 में भारतीय पुलिस पदक दिया जा चुका है।

इन्हें भी मिलेगा: इनके अलावा आरपीएफ के टीआई सीएस द्विवेदी और सब इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार तिवारी को उनकी उपलब्धियों के लिए पश्चिम-मध्य रेलवे के भारतीय पुलिस पदक से सम्मानित किया जाएगा।