पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंमध्यप्रदेश पुलिस के 24 अधिकारियों को वीरता, विशिष्ट सेवा तथा सराहनीय सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित करने की घोषणा शनिवार को दिल्ली में की गई है ।
भोपाल। पुलिस महानिदेशक नंदन दुबे ने इन सभी अधिकारियों, कर्मचारियों को राष्ट्रपति का पुलिस पदक मिलने पर बधाई दी है। इन अधिकारियों को स्वतन्त्रता दिवस 15 अगस्त के पदक प्रदान किए जाएंगे।
राष्ट्रपति का वीरता के लिए पुलिस पदक सेनानी 19वीं वाहिनी राकेश प्रताप सिंह, निरीक्षक ग्वालियर श्री रत्नेश तोमर और प्रधान आरक्षक शिवपुरी वासुदेव रावत को प्रदान किया जाएगा।
विशिष्ट सेवाओं के लिए राष्ट्रपति का पुलिस पदक एपीटीसी इन्दौर के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक देवेन्द्र सिंह सेंगर, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक अरविंद कुमार (चंडीगढ़ आईटीबीपी में प्रतिनियुक्ति पर), अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एसटीएफ.) सुधीर कुमार शाही और अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (नक्सल आपरेशन्स) उमेश चन्द्र षड़ंगी को प्रदान किया जाएगा।
सराहनीय सेवाओं के लिए राष्ट्रपति का पुलिस पदक डीआईजी (प्रशिक्षण केन्द्र, भौंरी) वैदैही चरण वर्मा, कमांडेन्ट (आरएपीटीसी, इन्दौर) रामचन्द्र पवार, डिप्टी कमांडेन्ट (25वीं बटालियन) संतोष कुमार मार्टिन (पुलिस अधीक्षक, पीटीएस तिघरा), मुरारी लाल छारी, उपनिरीक्षक भोपाल इम्तियाजुद्दीन, प्लाटून कमाण्डर (7वीं बटालियन) अखिलेश्वर राय, उपनिरीक्षक(आर) प्रमोद पीटर, सहायक प्लाटून कमाण्डर (जबलपुर) नरेन्द्र सिंह रावत, सहायक उपनिरीक्षक (जबलपुर) नरेन्द्र सिंह रावत, सहायक उपनिरीक्षक (जबलपुर) योगेन्द्र प्रताप सिंह, प्रधान आरक्षक भोपाल बाबूलाल नामदेव, प्रधान आरक्षक (अनूपपुर) बद्रीप्रसाद त्रिपाठी, आरक्षक (शिवपुरी) सुरसिंह रावत, प्रधान आरक्षक (भोपाल) रविन्द्र नाथ घोष, आरक्षक (दतिया) राजेन्द्र प्रसाद दीक्षित, प्रधान आरक्षक (भोपाल) एलआर त्यागी, आरक्षक(ट्रेड) पचमढ़ी अजीजुद्दीन अंसारी, निरीक्षक(एम) (पुमु) भरत कुमार भावसार को प्रदान किया जाएगा।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.