पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंसंत हिरदाराम नगर में सरकारी अस्पताल के एक वरिष्ठ चिकित्सक के बेटे ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को कमरे में कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।
भोपाल। घटना संतनगर के ओल्ड डेयरी फार्म क्षेत्र में शुक्रवार रात 12 बजे के बाद की है। जानकारी के मुताबिक बैरागढ़ सिविल अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. एमएस ठाकुर के बेटे जीतेन्द्र ठाकुर (जीतू) 32 ने शुक्रवार रात 12 बजे के बाद घर के कमरे में फंसी लगा ली। घटना की जानकारी शनिवार सुबह उस समय लगी, जब डॉ. ठाकुर नहाने के बाद पूजा करके जीतू के कमरे में पहुंचे थे। कमरे में फंसी के फंदे पर अपने बेटे को झूलता देख उनके पैरों के नीचे से जमीन खिसक गई।
इसके बाद बैरागढ़ पुलिस को घटना की जानकारी दी गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर मर्ग कायम कर लिया है। इधर फंसी लगाने के कारणों का अभी पता नहीं चल सकता है। पुलिस जांच की बात कह रही है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.