भोपाल। गणतंत्र दिवस पर 26 जनवरी को प्रदेश की सीएम
शिवराज सिंह चौहान ने विदिशा जिला मुख्यालय पर ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। गणतंत्र दिवस समारोह को संबोधित करते हुए सीएम ने यहा ऐलान किया कि वे जल्द ही खेत तीर्थ दर्शन योजना का शुभांरभ करेंगे।
सीएम 25 जनवरी को ही विदिशा पहुंच गए थे, जहां उन्होंने 26 जनवरी को विदिशा में आयोजित गणतंत्र दिवस के मुख्य समारोह को संबोधित किया। पुलिस ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में जिला प्रशासन ने गणतंत्र दिवस समारोह के भव्य आयोजन की व्यापक तैयारियां की थी।
सीएम
शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के नागरिकों को गणतंत्र दिवस के पावन पर्व पर शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने नागरिकों से प्रदेश के नवनिर्माण एवं प्रगति में अपने दायित्वों को बेहतर रूप से निभाने का आव्हान किया है। सीएम ने कहा कि इस राष्ट्रीय पर्व पर अपेक्षा यही है कि गण और तंत्र के बीच की दूरी निरंतर कम हो।
उन्होंने कहा कि गण के सहयोग से प्रदेश में तंत्र ने विकास की अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं। व्यापक जन-सहयोग से यह सिलसिला जारी रहेगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने अपने शुभकामना संदेश में कहा कि प्रदेशवासी गणतंत्र दिवस पर्व पर प्रदेश को समृद्ध और विकसित प्रदेश बनाने का संकल्प लें।