भोपाल। राज्यपाल रामनरेश यादव ने गणतंत्र दिवस के अवसर पर स्थानीय लालपरेड ग्राउंड पर आयोजित मुख्य समारोह में ध्वजारोहण किया और परेड की सलामी ली। इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विकास के सभी क्षेत्रों में मध्यप्रदेश ने विशेष उपलब्धियां हासिल की हैं।
उन्होंने कहा कि गणतंत्र की सार्थकता तब है जब जनता के भीतर मौजूद विचार शक्ति और कर्मशक्ति का पूरा-पूरा उपयोग देश और प्रदेश की बेहतरी के लिए किया जाए। श्री यादव ने स्वतंत्रता संग्राम के बलिदानियों, सेनानियों के स्मरण करते हुए कहा कि आज हम उन महान विभूतियों का भी स्मरण करते हैं जिन्होंने संविधान बनाने में अविस्मरणीय योगदान दिया। भारत भूमि और हम सभी देशवासी अपने इन पूर्वजों के प्रति सदैव कृतज्ञ रहेंगे।
अगली स्लाइड पर पढ़ें पूरी खबर...