पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंभाजपा उपाध्यक्ष प्रभात झा और पूर्व केंद्रीय मंत्री सत्यनारायण जटिया सोमवार को राज्यसभा के लिए अपना नामांकन दाखिल कर दिया।
भोपाल। प्रभात झा और सत्यनारायण जटिया ने करीब पौने एक बजे विधानसभा पहुंचकर राज्यसभा के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल कर दिया। इससे पहले दोनों नेता प्रदेश भाजपा कार्यालय पहुंचे, जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। यहां से वे विधानसभा पहुंचे। नामांकन दाखिल करते वक्त मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के अलावा मंत्रीमंडल के कई सदस्य मौजूद थे।
प्रदेश चुनाव समिति द्वारा तय किए गए इन नामों को शुक्रवार को राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह व केंद्रीय चुनाव समिति के सदस्यों ने मंजूरी दे दी थी। इससे पहले शुक्रवार को ही प्रदेश चुनाव समिति की बैठक में मेनन समेत कुछ सदस्यों ने विक्रम वर्मा व सुधा मलैया का नाम सुझाया था, लेकिन बात आगे नहीं बढ़ी।
देखें कुछ तस्वीरें
फोटो : सतीश टेवरे
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.