पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रात में और बढ़ेगी ठंड, दिन होगा गर्म

रात में और बढ़ेगी ठंड, दिन होगा गर्म

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

राजधानी में सोमवार सुबह कोहरा छाने के बाद मौसम साफ हो गया। तेज धूप भी निकल आई, लेकिन ठंडी हवाएं लोगों को परेशान कर रही हैं।


भोपाल। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अब रात में ठंड बढ़ेगी और दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होगी। मौसम केंद्र के मुताबिक, सोमवार को राजधानी का न्यूनतम तापमान 10.1 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया, जो सामान्य से 1 डिग्री कम है। इससे पहले रविवार को अधिकतम तापमान 19.7 डिग्री सेल्सियस रहा था, जो सामान्य से 6 डिग्री कम है।

मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि पिछले तीन दिनों से अरब सागर से बनी द्रोणिका का प्रभाव अब खत्म हो गया है। साथ ही गुजरात या मध्यप्रदेश में कोई ऊपरी हवा का चक्रवात भी नहीं हुआ है। यही कारण है कि अब शहर में उत्तर की ओर से हवाओं का आना शुरू हो गया है। यही वजह है कि दिन में भी ठंड का अहसास हो रहा है। मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक, अभी रात के तापमान में और गिरावट आने की उम्मीद है, जबकि दिन का तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है।

देखें मौसम के मिजाज के कुछ फोटो

फोटो : अनिल दीक्षित