पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • संदर्भ बंसी कौल को पद्मश्री: नटगीरी और आधुनिक नृत्य के नये जनक!

संदर्भ बंसी कौल को पद्मश्री: नटगीरी और आधुनिक नृत्य के नये जनक!

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

रंगविदूषक संस्था भोपाल के संस्थापक निदेशक, रंगश्री लिटिल बैले ट्रूप के ट्रस्टी एवं नाट्य निर्देशक बंसी कौल को भारत सरकार द्वारा प्रतिष्ठित सम्मान ''पद्मश्री'' से अलंकृत किया जाएगा। उन्हें यह सम्मान रंगकर्म में उनके अवदान के लिए दिया जाएगा।



भोपाल। गोवा में आयोजित ''लित्सुवानिया गेम्स 2014' में उद्घाटन एवं समापन संध्या पर प्रस्तुत किए जाने वाली सांस्कृतिक कार्यक्रम की तैयारियों में व्यस्त बंसी कौल ने टेलीफोन पर दैनिक भास्कर डॉट कॉम से बातचीत में कहा कि'यह सम्मान मेरा नहीं, बल्कि प्रदेश की कला शैलियों, सृजनधर्मियों एवं कलाकारों का सम्मान है, उन्हीं को समर्पित हैं। बंसी कौल ने अखाड़े, नटगीरी, आधुनिक नृत्य पर गहन शोध एवं नई अवधारणा को विकसित किया है।


ग्रामीण खेलों, कथा वाचन के तत्वों से अभिनय की अवधारणा को नया रूप प्रदान करते हुए व्यावसायिक एवं शौकिया रंगकर्म के बीच में सेतु का काम किया है। उन्होंने अपने क्रांतिकारी विचारों को अभिव्यक्त करने के लिए कई विलक्षण प्रयोग किए हैं। जिससे रंग जगत में इनकी छवि निर्देशक और आकल्पन के साथ ही एक चिंतक, सृजनधर्मी, प्रयोगकर्ता एवं मानवीय अधिकारों के पक्षधर की बनकर उभरी है। रंगविदूषक के कलाकार फरीद बज्मी ने बताया कि बंसी कौल प्रयोगधर्मिता का दूसरा नाम है।

अगली स्लाइड्स पर जानिए नाट्य निर्देशक बंसी कौल के बारे में