पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंव्यावसायिक परीक्षा मंडल(व्यापमं) में हुए घोटाले की सीबीआई जांच की मांग को लेकर युवक कांग्रेस ने सोमवार को व्यापमं पर प्रदर्शन किया।
भोपाल। व्यापमं घोटाले की मांग को लेकर युवक कांग्रेस ने सोमवार को फिर प्रदर्शन किया। युवक कांग्रेस लोकसभा भोपाल के उपाध्यक्ष संजय वर्मा के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ता व्यापमं कार्यालय पहुंचे और नारेबाजी करते हुए सीबीआई जांच की मांग करने लगे। इस मौके पर कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री का पुतला भी जलाया।
उल्लेखनीय है कि पिछले कई दिनों से युवक कांग्रेस इस मामले में प्रदर्शन, धरना और रैलियों का आयोजन करती आ रही है। संजय वर्मा के मुताबिक, जब तक सरकार इस मामले की जांच सीबीआई को नहीं सौंपती, प्रदर्शनों का दौर जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि युवक कांग्रेस कॉलेज, कोचिंग क्लासेस में जाकर व्यापमं में हुए घोटाले के बारे में स्टूडेंट्स को अवगत कराएगी।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.