पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गणतंत्र दिवस पर हुआ \"विकी कॉन्स्टी \" का आयोजन

गणतंत्र दिवस पर हुआ \"विकी कॉन्स्टी \" का आयोजन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भोपाल। 26 जनवरी को स्वामी विवेकानंद लाइब्रेरी में युवाओं के लिए "भारतीय संविधान " पर एक ओपन क्विज आयोजित की गयी। 20 वर्ष तक के छात्रों के लिए आयोजित इस क्विज में 86 टीमों ने भाग लिया। पांच राउंड्स में आयोजित इस क्विज में भारतीय संविधान एवं राज व्यवस्था से जुड़े 150 से ज्यादा से ज्यादा प्रश्न पूछे गए।

कार्यंक्रम का विवरण इस प्रकार है ...

क्विज मास्टर - हर्ष गगरानी (प्रसिद्ध लेखक व क्विज मास्टर)

कुल प्रतिभागी - 172 (86 टीम्स )
कुल राउंड्स - 05
पुरस्कार - 5000 रुपये,ट्रॉफी एवं मेडल्स
विजेताओं के नाम -
प्रथम - जागृति गुप्ता एवं प्रत्युष सिंह (झांसी की टीम)
द्वितीय - हिमांशु गुप्ता एवं मयंक देवांगन (भोपाल)
तृतीय - सत्यम बरोलिया एवं सारांश सैनी (भोपाल )