पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कोलार नपा के नये सीएमओ का वादा गड़बडिय़ां रोकने उठाएंगे सख्त कदम

कोलार नपा के नये सीएमओ का वादा-गड़बडिय़ां रोकने उठाएंगे सख्त कदम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भोपाल। नगर पालिका कोलार के रहवासियों के लिए स्थाई पेयजल आपूर्ति के इंतजाम करने की यूआईडीएसएसएमटी के तहत 52 करोड़ की प्रस्तावित योजना का काम जल्द शुरू कराया जाएगा। इसके साथ ही तमाम गड़बडिय़ों पर रोक लगाने के लिए कारगर कदम उठाए जाएंगे।



यह बात नगर पालिका कोलार के नव नियुक्त सीएमओ सत्येंद्र सिंह धाकरे ने सोमवार को कही। वे गेहूंखेड़ा स्थित नपा कार्यालय में सीएमओ का चार्ज लेने पहुंचे थे। तहसीलदार आकाश श्रीवास्तव ने उन्हें चार्ज दिलाया। इसके बाद उन्होंने कहा कि कोलार में पानी, रोड नेटवर्क और बिजली को लेकर सबसे ज्यादा शिकायतें मिली हैं। उनका निराकरण करना प्राथमिकता में होगा। साथ ही जो गड़बडिय़ां हैं, उनको भी तत्काल दूर करने के प्रयास किए जाएंगे। धाकरे के साथ उपयंत्री राकेश गुप्ता ने भी पदभार ग्रहण किया। दोनों मंगलवार से अपना कामकाज शुरू कर देंगे।