पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • राजधानी में एंट्री करने वाले ट्रकों को देना पड़ सकता है टैक्स!

राजधानी में एंट्री करने वाले ट्रकों को देना पड़ सकता है टैक्स!

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

राजधानी में बाहर से आने वाले ट्रकों से नगर निगम टैक्स वसूल सकता है। गृहमंत्री बाबूलाल गौर ने सोमवार को अधिकारियों की बैठक में इस दिशा में कार्य करने के निर्देश दिए हैं।

भोपाल। गृहमंत्री बाबूलाल गौर सोमवार को भोपाल शहर की विभिन्न समस्याओं के निराकरण और निर्माण कार्यों की प्रगति के संबंध में निवास पर एक बैठक में अधिकारियों से चर्चा कर रहे थे। बैठक में महापौर कृष्णा गौर, सभापति नगर निगम कैलाश मिश्रा, आयुक्त भोपाल संभाग एसबी सिंह, डीआईजी डी. श्रीनिवास वर्मा, आयुक्त नगर तथा ग्राम निवेश गुलशन बामर, कलेक्टर निशांत वरवड़े, आयुक्त नगर निगम विशेष गढ़पाले सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।



गौर ने कहा कि नगर में सुबह 6 बजे से रात्रि 11 बजे तक नो एन्ट्री के चलते इस दौरान आने वाले ट्रक होशंगाबाद, सीहोर और रायसेन की ओर जाने वाली सड़कों के किनारे खड़े होकर प्रवेश का इंतजार करते हैं। इससे ट्रैफिक में बाधा उत्पन्न होती है और यह ट्रक दुर्घटनाओं का कारण भी बनते हैं। इनको सड़क किनारे खड़े होने से रोका जाए तथा खड़े होने के लिए अलग स्थान तय किया जाए। स्थान को अधिकारी जल्दी तय करें।


इसके साथ ही नगर में आने वाले ट्रक पानी आदि लेने के साथ ही कचरा आदि भी फेंकते हैं। इसकी सफाई नगर निगम करता है। इस संबंध में इन ट्रकों से इस कार्य के लिए होने वाले व्यय को देखते हुए टैक्स भी निर्धारित किया जाए। देश के अन्य महानगरों में ऐसी व्यवस्था है।


गौर ने राजधानी परियोजना, भेल प्रशासन, नगर निगम, बीडीए आदि द्वारा किए जा रहे निर्माण और विकास कार्यों के संबंध में कहा कि कार्यों को शुरू करने और पूरा करने की निश्चित कार्ययोजना बनाएं। इसमें कार्य शुरू करने की तिथि निर्धारित करें और कार्य पूर्ण करने की तिथि भी निर्धारित हो।


गौर ने भेल प्रशासन के अधिकारियों से कहा कि वे उनके क्षेत्र में सड़कों के सुधार,निर्माण, शौचालय के निर्माण, आटो स्टैंड निर्माण, हॉकर्स कार्नर निर्माण आदि में तेजी लाएं। भेल प्रशासन के अधिकारियों ने बताया कि अधिकांश कार्यों के टेंडर हो चुके हैं, जल्दी कार्य शुरू होंगे। बैठक में चेतक ब्रिज स्थित कस्तूरबा नगर चौराहे के विकास और सौंदर्यीकरण के सिलसिले में की जा रही कार्रवाई की जानकारी दी गई। बैठक में तय किया गया कि लाइट्स लगाने की कार्यवाही नगर निगम द्वारा की जाएगी।