पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह जा सकते हैं राज्यसभा!

कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह जा सकते हैं राज्यसभा!

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह राज्यसभा जा सकते हैं। मप्र से कांग्रेस के खाते में जाने वाली एक सीट से उन्हें उम्मीदवार बनाए जाने की चर्चा है।


भोपाल। दिग्विजय के अलावा दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव और महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष शोभा ओझा का नाम भी राज्यसभा के लिए चर्चा में है। राज्यसभा सदस्य के चुनाव के लिए मंगलवार तक नामांकन होना है। प्रदेश कांग्रेस को उम्मीद थी कि सोमवार को आलाकमान उम्मीदवार की घोषणा कर देगा। इसी उम्मीद में सुबह 11 बजे प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में विधायक दल की बैठक बुलाई गई थी। दोपहर 1:30 बजे तक चली बैठक के दौरान विधायक और अन्य आला नेता दिल्ली से उम्मीदवार की घोषणा का इंतजार करते रहे।

बैठक के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरुण यादव ने कहा कि अभी उनकी उम्र मैदान में लडऩे की है, राज्यसभा तो बुजुर्गों को जाना चाहिए। पार्टी भले लोकसभा का चुनाव न लड़ाए वे राज्यसभा जाने के इच्छुक नहीं हैं। यादव के इस बयान से दिग्विजय के राज्यसभा जाने की चर्चाओं को बल मिला है। दिल्ली से जुड़े सूत्र बताते हैं कि दिग्विजय का नाम पर सहमति बन गई है, केवल घोषणा होना बाकी है। सोमवार देर शाम तक घोषणा होने की संभावना बताई जा रही है।