पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंभोपाल। स्पाट फिक्सिंग के चलते क्रिकेट से आजीवन प्रतिबंध झेल रहे क्रिकेटर एस श्रीसंथ सोमवार को भोपाल आए। वे यहां छुट्टी मनाने के लिए आए हुए हैं। उनकी ससुराल भोपाल चूना भट्टी में है। उनका कार्यक्रम काफी गुप्त रखा गया है। वह रात को किसी पारिवारिक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे और सुबह मुंबई रवाना होंगे।
उल्लेखनीय है कि श्रीसंथ राजस्थान रायल्स से आईपीएल खेलते थे और मई माह में आईपीएल-6 के दौरान स्पाट फिक्सिंग में फंस गए थे। इसी आरोप में वह महीने भर तक जेल की हवा भी खा चुके हैं। जेल से छूटने के बाद उन्होंने भोपाल निवासी लड़की भुवनेश्वरी से विवाह रचाया। तब उन्होंने उम्मीद जताई थी कि वह क्रिकेट में वापसी की उम्मीद नहीं छोड़े हैं। वह वापसी का हर संभव प्रयास करेंगे।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.