पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंदेशभर के अग्निहोत्र प्रचारक जैविक को अग्निहोत्र खेती की दिशा में मोडऩे के लिए प्रभावी रणनीति बनाने के लिए संतनगर में जुटे हैं। वह पर्यावरण और खानपान की शुद्धता के लिए प्राचीन अग्निहोत्र यज्ञ के प्रचार का रोडमैप तैयार कर रहे हैं।
भोपाल। श्री माधव आश्रम सीहोर नाका हिरदाराम नगर में 41वीं प्रचारक सभा आयोजित की जा रही है, जिसमें करीब पांच सौ प्रचारक आए हैं। विचार सत्रों में जहां वह अग्निहोत्र यज्ञ और खेती को बढ़ावा देने की दिशा में किए जा रहे सालभर के कार्यों का ब्योरा दे रहे हैं। वहीं आगामी योजनाओं पर भी विचार कर रहे हैं। सोमवार को विचार सत्र की शुरुआत आश्रम प्रमुख नलिनी माधव की मौजूदगी में हुई।
मार्गदर्शन की जरूरत
विवेक पोतदार ने कहा कि अन्न उगाने वालों को मार्गदर्शन की जरूरत है। मनुष्य पूरी उम्र नहीं जी रहा है। जिसका कारण दिनचर्या और शुद्ध खानपान न होना है। रासायनिक खादों से पैदावार बढ़ाने से उसका सीधा असर सेहत पर पड़ता है। कम लागत में अधिक और शुद्ध पैदावार की गारंटी है अग्निहोत्र खेती।
अग्निहोत्र कॉल सेंटर
श्री माधव स्वामी पर्यावरण संरक्षण समिति कानपुर के पंकज मिश्रा ने स्लाइड के माध्यम से अग्निहोत्र खेती की योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि देशभर के किसानों के लिए लखनऊ इसी साल जून से कॉल सेंटर काम करने लगेगा। अग्निहोत्र से खेती की पैदावार से लेकर विक्रय तक की कार्ययोजना तैयार की गई है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.