पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंनि:संतान दम्पतियों की सोच बदल रही है। अब वे लड़कों ही नहीं, लड़कियों को भी गोद लेने में रुचि दिखा रहे हैं। प्रदेश के विभिन्न शिशु गृहों, जिनमें मां-बाप द्वारा ठुकराए बच्चों को आश्रय मिलता है, वहां लड़कियों के लिए गोद लेने के आवेदन अधिक सामने आए हैं। वर्ष, 2007 के बाद से यह बदलाव अधिक देखने में सामने आया है।
भोपाल। बाल शिशु गृह में कुल आवेदन 252 आए हुए हैं। इसमें से लड़कियों को लेने वालों की वेटिंग लिस्ट 165 है। वहीं लड़कों को गोद लेने वालों की केवल 87 है। निसंतान दम्पति अब लड़कों की बजाए अब लड़कियों को गोद लेने में ज्यादा रुचि दिखा रहे हैं। मातृछाया प्रभारी अनुराग पांडेय ने बताया कि वर्ष 2005-06 में जहां लड़कों को गोद लेने के लिए वेटिंग लिस्ट ज्यादा हुआ करती थी । वर्ष 2007 के बाद यह ट्रेंड बदला है।
उनका कहना है कि मातृछाया में आने वाली सभी बच्चियों को लाड़ली लक्ष्मी योजना का लाभ मिलता है। जब कोई दम्पति बच्चा गोद लेता है, तो उसे बच्ची के साथ उसकी आर्थिक सुरक्षा की भी गारंटी मिलती है। बच्ची को गोद लेने से सरकार की कई योजनाओं का लाभ नि:संतान दंपति को मिलता है। इसमें एक बच्ची वाले दम्पति को स्कूल फीस में आधी छूट मिलती है। वहीं एक बेटी वाले अभिभावकों को सरकार ने बुढ़ापे में पेंशन देने की योजना शुरू की है। यही नहीं कई ऐसी योजनाएं हैं, जो केवल लड़कियों के लिए हैं। इसका लाभ भी निसंतान दम्पति को मिलता है। उनका कहना है कि अब तक मातृछाया से लड़कियां ही सबसे ज्यादा गोद ली जा रही हैं। पांडेय ने बताया कि वर्तमान में मातृछाया में 9 लड़कियां और 11 लड़के हैं।
बच्चा गोद लेने में लगते है 46 हजार रुपए
बच्चों गोद लेने के लिए तकरीबन 46 हजार का खर्च आता है। वकील और कोर्ट फीस का खर्च इसमें शामिल नहीं होता। दम्पति को पंजीयन के लिए नगद भुगतान या डीडी के माध्यम से एक हजार रुपए संस्था के नाम जमा करना होते हैं। पंजीयन स्वीकार होने के बाद होम स्टडी और अन्य दत्तक ग्रहण से संबंधित सेवाएं जैसे काउंसलिंग, बाल कल्याण समिति के सेवाएं आदि के लिए पांच हजार रुपए संस्था के नाम जमा करना जरूरी है। उसके बाद रेफरल स्वीकार होने के स्थिति में बाल देखरेख कॉपर्स (सीसीसी) के लिए 40 हजार रुपए संस्था को डीडी या चेक के माध्यम के लिए जरूरी है। इसके अलावा कोर्ट और वकील खर्च को निसंतान दम्पति को अलग से वहन करना होता है। इसका खर्च तकरीबन आठ हजार से दस हजार के बीच आता है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.