पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंभोपाल। राष्ट्रीय विधि संस्थान विश्वविद्यालय (एनएलआईयू) आगामी 22 फरवरी को अपना 6वां दीक्षांत समारोह मनाएगा। समारोह में हिस्सा लेने के लिए आवेदन करने की आखिरी तारीख 17 फरवरी निर्धारित की गई है।
समारोह के मुख्य अतिथि सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस एके पटनायक होंगे। वहीं विशेष अतिथि के रूप में मध्यप्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस एएम खानविलकर मौजूद रहेंगे। समारोह सुबह दस बजे संस्थान परिसर में होगा। समारोह में बीएएलएलबी, एलएलएम व सायबर लॉ के छात्रों को उपाधि प्रदान की जाएगी। समारोह में भाग लेने के लिए 2700 रुपए शुल्क निर्धारित किया गया है। इनमें 1000 रुपए दीक्षांत समारोह की फीस है तथा 1500 रुपए सिक्यूरिटी के रूप में जमा की जाएगी जो गाउन लौटाने पर वापस कर दी जाएगी।
एनएलआईयू डायरेक्टर प्रो. एसएस सिंह के अनुसार इस बार किसी को मानद उपाधि प्रदान नहीं की जा रही है। समारोह में रजिस्ट्रेशन कराने वाले छात्र ही भाग ले सकेंगे।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.