पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंदिग्विजय सिंह लोकसभा चुनाव का मोह नहीं छोड़ पा रहे हैं। मंगलवार को राज्यसभा का नामांकन भरते समय भी उन्होंने यह इच्छा जता दी।
भोपाल। दिग्विजय सिंह का राज्यसभा जाना राजनीतिक गलियारों में चौंका देने वाली खबर है। क्योंकि दिग्विजय सिंह स्वयं राजगढ़ छोड़कर किसी अन्य संसदीय क्षेत्र से लोकसभा चुनाव लडऩा चाहते थे। हालांकि उनकी यह इच्छा अब भी कायम है। राज्यसभा का नामांकन भरने पहुंचे दिग्विजय सिंह ने मीडिया से कहा कि वे आज भी लोकसभा का चुनाव लडऩे को तैयार हैं। पार्टी जहां से चाहे, वे चुनाव लड़ सकते हैं।
दिग्विजय सिंह ने मंगलवार को राज्यसभा के लिए नामांकन भरा। इससे पहले दिग्गी के बंगले पर सुबह से ही नेताओं का जमावड़ा लग गया था। वे जुलूस के तौर पर पहले प्रदेश कांग्रेस कार्यालय उसके बाद विधानसभा पहुंचकर उन्होंने नामांकन भरा। इस मौके पर उनके साथ पीसीसी अध्यक्ष अरुण यादव, नेता प्रतिपक्ष सत्यदेव कटारे और कई विधायक मौजूद थे।
इससे पहले सोमवार शाम भोपाल पहुंचे दिग्विजय सिंह ने खुद स्वीकार किया था कि वे हमेशा से ही राज्यसभा को बैकडोर एंट्री मानते रहे हैं। दस साल के राजनीतिक वनवास के बाद कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह राजगढ़ छोड़कर किसी अन्य संसदीय क्षेत्र से लोकसभा चुनाव लडऩा चाहते थे, लेकिन कांग्रेस आलाकमान ने उन्हें इसकी इजाजत नहीं दी। यह फैसला भी लिया गया है कि प्रभारी राष्ट्रीय महासचिवों को लोकसभा चुनाव नहीं लड़ाया जाएगा।
फोटो: सतीश टेवरे
देखिये कुछ तस्वीरें
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.