पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Encroachments Removed From Satpura And Vindhyachal By Municipal

सतपुड़ा और विंध्याचल से नगर निगम ने अतिक्रमण हटाया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भारी पुलिस बल की मौजूदगी में की गई अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई।

भोपाल। नगर निगम के अतिक्रमणरोधी अमले ने मंगलवार को सतपुड़ा और विंध्याचल के समीप से अतिक्रमण हटाया। इस दौरान भारी पुलिस बल मौजूद था।

सतपुड़ा और विंध्याचल के आसपास लगातार अतिक्रमण बढ़ता जा रहा था। इसकी शिकायत मिलने पर नगर निगम ने मंगलवार को यह कार्रवाई की। इस दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए सीएसपी सलीम खान के नेतृत्व में एमपी नगर, जहांगीराबाद आदि दो-तीन थानों से पुलिस बल बुला लिया गया था। कार्रवाई के दौरान सतपुड़ा के समीप स्थित एक सांची पॉर्लर से बियर की खाली बोतलें भी मिलीं।