पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंशिवराज कैबिनेट की मंगलवार को हुई बैठक में मंत्रियों ने स्वयं अपना प्रेजेंटशन दिया। सीएम ने उनसे पूछा कि बताएं 30 दिनों में उन्होंने क्या किया?
भोपाल। शिवराज सिंह कैबिनेट की बैठक में मंत्रियों ने अपनी कार्ययोजनाओं के बारे में खुद प्रेजेंटेशन दिया। इस मौके पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने उनसे पिछले 30 दिनों में किए गए कार्यों का विवरण लिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रभारी मंत्री शुक्रवार और शनिवार को अपने जिलों में न जाएं। इस दिन अधिकारी अपने कार्यों की समीक्षा बैठक करते हैं, प्लानिंग करते हैं, इसलिए उन्हें दिक्कत होती है।
यह हुए निर्णय
सरकारी नीतियों में जनभागीदारी सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार आरटीआई से मिलने वाली सामान्य जानकारी वेबसाइट पर उपलब्ध कराएगी, ताकि लोग अपने सुझाव दे सकें। इसके लिए मध्यप्रदेश डाटा शेयरिंग एक्सेबिल्टी पॉलिसी लाई जा रही है। बैठक में इसे मंजूरी मिल गई। अब स्कूल शिक्षा, ऊर्जा, नगरीय प्रशासन, वित्त और महिला बाल विकास से संबंधित सभी उपयोगी जानकारी एनआईसी द्वारा तैयार वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी जाएंगी। इस पॉलिसी के अलावा बैठक में 29 प्रस्तावों पर विचार किया जाएगा।
इन्हें भी मिली मंजूरी
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.