पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भाजपा नेता सत्यनारायण जटिया के यहां सीबीआई का छापा

भाजपा नेता सत्यनारायण जटिया के यहां सीबीआई का छापा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

सीबीआई ने भोपाल सहित नौ स्थानों पर छापे मारे हैं। ये छापे बोकारो स्टील प्लांट में भर्ती की गड़बड़ी के मामले में मारे गए हैं। जटिया ने सोमवार को राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल किया है।

भोपाल। फर्जी नियुक्ति मामले में सीबीआई के भाजपा नेता सत्यनारायण जटिया के घर पर छापा मारने की खबर है। जटिया ने सोमवार को राज्यसभा के लिए नामांकन दाखिल किया है।


सीबीआई ने बोकारो स्टील प्लांट और सेल के करीब 20 सेवारत और सेवानिवृत्त अधिकारियों के खिलाफ दो प्रकरण दर्ज किए हैं। इन लोगों ने फर्जी तरीके से बोकारो स्टील प्लांट में भर्तियां की थीं। इन लोगों पर आरोप है कि नौकरी दिलाने के लिए प्रत्याशियों के पक्ष में कार्रवाई की।

सीबीआई ने सत्यनारायण जटिया के बेटे राजकुमार के यहां भी छापा मारा है। राजकुमार बोकारो स्टील प्लांट में अधिकारी है। बताया जाता है कि सीबीआई की कार्रवाई के दौरान सत्यनारायण जटिया अपने बेटे के घर पहुंचे थे। यहां से वे मीडिया से बगैर बातचीत किए प्रदेश भाजपा कार्यालय के लिए निकल गए। हालांकि बाद में उन्होंने सफाई दी कि, उनके बेटे की नियुक्ति को लेकर जो आरोप लगे है वो गलत हैं।
फोटो: सतीश टेवरे