पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बीयू में छात्रों का हंगामा, फार्म भरने के तारीख न बढ़ाने का किया विरोध

बीयू में छात्रों का हंगामा, फार्म भरने के तारीख न बढ़ाने का किया विरोध

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भोपाल। बरकतउल्ला विश्वविद्यालय परिसर में मंगलवार को छात्रों ने जमकर हंगामा किया। ऑन लाइन वेब पोर्टल नहीं खुलने और परीक्षा फॉर्म भरने के अंतिम तिथि करीब आने से नाराज सैकड़ों छात्र रजिस्ट्रार से मिलने पहुंचे। गौरतलब है कि बीयू ने विभिन्न विषयों के परीक्षा फॉर्म भरने के लिए वेब पोर्टल शुरू किया था। छात्रों को इसी वेब पोर्टल के माध्यम से ऑन लाइन परीक्षा फॉर्म भरने थे, लेकिन वेब पोर्टल के ठीक से काम न करने और फॉर्म जमा न हो पाने से नाराज छात्रों ने दोबारा पोर्टल शुरू करने की मांग की।


उधर वेब कोआडिनेटर अमित दत्ता ने छात्रों से वेब पोर्टल दोबारा शुरू न करने की बात कही। उन्होंने बताया कि इससे पहले भी कई बार परीक्षा की तिथि बढ़ाई जा चुकी हैं। बार-बार तारीख बढ़ाए जाने से परीक्षाएं देरी से शुरू हो रही है, रिजल्ट देरी से आ रहे हैं और सत्र भी पीछे होता जा रहा।

अमिता दत्ता ने कहा कि एटीकेटी में आए छात्रों के लिए दोबारा पोर्टल शुरू किए जाने के विषय में सोचा जाएगा।नाराज छात्रों ने विवि प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की, घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्रों को शांत कराया।