पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंकोलार की सर्वधर्म कॉलोनी के कल्पना चावला गार्डन में वार्ड एक व दो के लिए बनाए गए वार्ड कार्यालय पर पूर्व पार्षदों के मोबाइल नंबर लिखने पर मंगलवार को विवाद हो गया।
भोपाल। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने भाजपा के पूर्व पार्षदों के नंबर लिखे जाने का विरोध कर दिया। उन्होंने नगर पालिका पर पूर्व पार्षदों को उपकृत करने का आरोप लगाते हुए सीएमओ एसएस धाकरे को शिकायत कर दी। साथ ही वार्ड कार्यालय पर धरना देने की धमकी दे डाली। विवाद बढ़ता देख नपा सीएमओ ने पूर्व पार्षदों के नाम मिटाने के निर्देश दिए। इसके बाद वार्ड कार्यालय से नाम हटवा दिया गया।
दरअसल, कोलार में रहवासियों की समस्याओं सुनने और वार्डों कार्यालय बनाकर वहीं पर उनका निराकरण करने के लिए नपा प्रशासन ने हाल ही में वार्ड कार्यालय बनाए हैं। इसके तहत वार्ड एक व वार्ड दो का कार्यालय सर्वधर्म कॉलोनी के कल्पना चावला गार्डन में बनाया गया है। इस पर क्षेत्रीय विधायक रामेश्वर शर्मा के साथ ही दोनों पूर्व पार्षद आरती बोराना व अमित शुक्ला का नाम लिख दिया गया था। इस पर कांग्रेसियों को आपत्ति थी।
मोबाइल नंबर लिखने को लेकर भाजपाई-कांग्रेसी आमने-सामने :
कांग्रेस कार्यकर्ता राहुल सिंह ने बताया कि कल्पना चावला गार्डन में वार्ड कार्यालय खोलने को लेकर कोई आपत्ति नहीं है। इससे तो स्थानीय लोगों को फायदा ही है, लेकिन पूर्व पार्षदों के मोबाइल नंबर उस पर लिखना ठीक नहीं है। यह उनका प्रचार करना है। यदि वे वर्तमान में पार्षद होते तो नंबर लिखा जा सकता था। वहीं, वार्ड दो से भाजपा के पूर्व पार्षद अमित शुक्ला का कहना है कि उनके कार्यकाल में विकास कार्य हुए हैं। कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है। इसलिए मोबाइल नंबर पर को लेकर राजनीति कर रहे हैं।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.