पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंभोपाल। मध्यप्रदेश का नाम गायन के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने वाली शहर की सुप्रसिद्ध गायिका सुहासिनी जोशी को 'मालवा संगीता सम्मान' से सम्मानित किया जाएगा। उन्हें यह सम्मान सुप्रसिद्ध संगीतकार राजेश रोशन देंगे।
मालवा रंगमंच समिति द्वारा आयोजित यह सम्मान समारोह कालिदास अकादमी उज्जैन में 1 फरवरी को होगा। इस कार्यक्रम में संगीतकार राजेश रोशन को 'प्रदेश गौरव सम्मान' दिया जाएगा। यह जानकारी संस्था के अध्यक्ष केशव राय ने दी। गौरतलब है कि शहर की सुहासिनी जोशी को संगीत के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए मध्यप्रदेश लता अलंकरण सम्मान, महाकाल सम्मान से सम्मानित किया जा चुका हैं। वे मध्यप्रदेश शासन के जनजागरण हेतु मध्यप्रदेश गान की ब्रांड एम्बेसडर हैं।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.