पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिक्षकों का सम्मान देश का सम्मान

शिक्षकों का सम्मान देश का सम्मान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

आईईएस ग्रुप ऑफ इंस्टीटयूशंस द्वारा संस्थापित वर्ष 2013 के सातवें राष्ट्रीय शिक्षक उत्कृष्टता पुरस्कारों के विजेताओं को समन्वय भवन में राज्यपाल राम नरेश यादव ने सम्मानित किया।

भोपाल। कार्यक्रम में राज्यपाल राम नरेश यादव ने सभी अवार्ड विजेताओं को बधाई देते हुए आईईएस ग्रुप के इस प्रयास की सराहना की और कहा की शिक्षकों का सम्मान देश का सम्मान है। उन्होंने शिक्षकों का आह्वान करते हुए नैतिक मूल्यों को बढ़ावा देने की बात कही। राज्यपाल ने विद्यार्थियों से कहा कि वे शिक्षा को केवल डिग्री प्राप्त कर नौकरी हासिल करने का जरिया न मानें, बल्कि अपने-अपने क्षेत्र में नई खोजों व अनुसंधानों के जरिये देश व दुनिया में भारत का नाम रोशन करें।

कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि गृहमंत्री बाबूलाल गौर कहा कि हमें हमेशा अपने गुरु का आदर करना चाहिए। गुरु का आदर ही सबसे बड़ी पूजा है। जीवन के अंतिम पल तक केवल ज्ञान ही मनुष्य का साथ देता है। विशिष्ट अतिथि डॉ एके पांडे ने आईईएस ग्रुप के इस प्रयास को सराहा।
सम्मान समारोह के मुख्य वक्ता व जाने माने शिक्षाविद प्रो. शिव दत्त जोशी, आईआईटी दिल्ली ने अपने व्याख्यान मे कहा की शोध के बिना शिक्षा अधूरी है। इसलिए शिक्षण के साथ शोध पर भी कार्य करना चाहिए, ताकि भारत देश टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में आगे बढ़ सके। उन्होंने विकसित देशों का उदाहरण देते हुए बताया की वहां पर वैज्ञानिक एवं शिक्षक एक समूह बनाकर बुनियादी क्षेत्रों में शोध को बढ़ावा देते हैं। इसी तरह का प्रयास हमारे देश में भी कारगर हो सकता है।