पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सामान्य पासपोर्ट के लिए १ फरवरी को लगेगा पासपोर्ट मेला

सामान्य पासपोर्ट के लिए १ फरवरी को लगेगा पासपोर्ट मेला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भोपाल। सामान्य पासपोर्ट के लिए अपॉइंटमेंट न मिलने की शिकायतों को देखते हुए पासपोर्ट कार्यालय ने 1 फरवरी को पासपोर्ट मेला लगाने का निर्णय लिया है। इसमें नया सामान्य पासपोर्ट और रि-इश्यू पासपोर्ट बनवाने वाले आवेदक भाग ले सकते हैं।

यह मेला डीबी मॉल स्थित पासपोर्ट सेवा केंद्र (पीएसके) में लगेगा। पासपोर्ट अधिकारी निधि ओझा ने बताया कि सामान्य और रि-इश्यू पासपोर्ट के लिए जिन आवेदकों को अपॉइंटमेंट स्लॉट नहीं मिला वे वेबसाइट पर ऑनलाइन फार्म भरकर एप्लीकेशन रिफरेंस नंबर (एआरएन) शीट निकाल ले। इसके बाद सुबह 11.30 बजे टाइम स्लॉट पर जाकर 1 फरवरी का अपॉइंटमेंट ले लें।