पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मॉनिटरिंग कमेटी ने किया दौरा, नहीं पहुंचे निगम के अफसर

मॉनिटरिंग कमेटी ने किया दौरा, नहीं पहुंचे निगम के अफसर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भोपाल। नगर निगम के अधिकारी नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल के आदेशों का पालन करने के प्रति गंभीर नहीं हैं। मंगलवार को निगम के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और कर्मचारी शाहपुरा तालाब मामले में एनजीटी द्वारा बनाई गई मॉनिटरिंग के दौरे से अनुपस्थित रहे। कमेटी ने अपनी रिपोर्ट बना ली है और अब बुधवार को एनजीटी में सुनवाई के दौरान इस रिपोर्ट को पेश किया जाएगा।

कमेटी के सदस्यों ने दौरे में तालाब के अलग-अलग हिस्सों का निरीक्षण किया। गौरतलब है कि शाहपुरा तालाब में मिल रहे प्रदूषण को हटाने के लिए नगर निगम द्वारा किए जा रहे काम पर नजर रखने के लिए एनजीटी ने इस मॉनिटरिंग कमेटी का गठन किया था।