पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंमुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भाजपा विधानसभा और लोकसभा चुनावों में महिलाओं के आरक्षण की पक्षधर है। उन्होंने कहा कि राशन कार्डों पर अब मुखिया के तौर पर महिलाओं के फोटो लगेंगे।
भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान मंगलवार को पार्टी दफ्तर में महिला मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति बैठक को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पार्टी ने संगठन में 33 और निकाय चुनावों में 50 फीसदी आरक्षण पहले से ही दे रखा है। लोकसभा चुनावों के बाद महिलाओं की पंचायत रखी जाएगी, जिसमें उनकी तमाम समस्याओं पर बात होगी। भाजपा सरकार महिलाओं के हक की सोचती है, इसलिए राशनकार्डों पर मुखिया के तौर पर अब महिलाओं के ही फोटो लगेंगे।
बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, प्रदेश संगठन महामंत्री अरविंद मेनन, महिला एवं बाल विकास मंत्री माया सिंह, पीएचई मंत्री कुसुम मेहदेले समेत अन्य महिला नेत्री मौजूद रहीं। मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष लता वानखेड़े ने कहा कि विधानसभा चुनावों की तरह लोकसभा में भी बहनें घर-घर जाकर प्रचार करेंगे।
देखें कुछ तस्वीरें...
फोटो: एचसी वर्मा
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.