पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नरसिंहगढ़ के घने जंगलों में चिड़ी खो ट्रैकिंग का आयोजन 9 फरवरी को

नरसिंहगढ़ के घने जंगलों में चिड़ी-खो ट्रैकिंग का आयोजन 9 फरवरी को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भोपाल। यूथ हॉस्टल्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया की लेक सिटी यूनिट भोपाल द्वारा 9 फरवरी को नरसिंहगढ़ के घने जंगलों में चिड़ी-खो ट्रैकिंग का आयोजन किया जाएगा। यहां पर एक छोटा तालाब है, जो कि दूर से देखने पर चिडिय़ा के आकार का दिखाई देता है। इस वजह से जगह का नाम चिड़ी-खो पड़ा है।

साथ ही यहां पर काफी बड्र्स भी आती हैं, जो कि सभी का मन मोह लेती हैं। इस टै्रकिंग कैंप में शामिल ट्रेकर्स नरसिंहगढ़ किले को भी देख सकेंगे। एक दिवसीय इस ट्रैकिंग में भाग लेने के लिए इच्छुक लोग संस्था के सचिव संजय मधुप से यूथ हॉस्टल के ऑफिस पलाश होटल के पास भोपाल में शाम 7 से 8 बजे तक 9827009291 पर संपर्क कर सकते हैं।