पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंभोपाल। स्टूडेंट्स एक्टिविटी ग्रुप 'मेक अ डिफरेंस' (मैड) की ओर से रायसेन रोड स्थित समरधा जंगल कैंप में दो दिवसीय ड्रीम कैंप आयोजित किया गया। यह डे-नाइट कैंप में स्लम एरिया और शेल्टर होम्स के बच्चों के लिए आयोजित किया गया है। इस ड्रीम कैंप में लगभग 150 बच्चों ने हिस्सा लिया है। जो टैंट में रूककर कैंप का मजा ले रहे हैं।
कैंप में बच्चों को एडवेंचर एक्टिविटी में ट्रैकिंग, मंकी क्रॉलिंग और कमांडो नेट पर चढऩा सिखाया जा रहा है। बच्चे बड़े ही उत्साह से इन एडवेंचर एक्टिविटीज में पार्टिसिपेट कर रहे हैं। स्लम के इन बच्चों के लिए इस तरह के एडवेंचर गेम में भाग लेना एक नया अनुभव रहा।
इसके बाद मास्क मेकिंग वर्कशॉप हुई। इसमें बच्चों ने डिफरेंट शेप के मास्क बनाकर उनपर कलर किया। साथ ही सलाद डेकोरेशन में बच्चों ने सलाद को डेकोरेट करना भी सीखा। रात को कैंप फायर में बच्चों ने कल्चरल एक्टिविटीज में गाना सुनाया और लुंगी डांस गीत पर डांस भी परफार्म किया।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.