पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंबैरागढ़ स्टेशन का नाम बदले जाने के लिए राज्य शासन ने रेलवे बोर्ड को पत्र लिखा है। उपनगर का नाम हिरदाराम नगर होने के बाद रेल मंत्रालय के पास प्रदेश शासन की ओर से प्रस्ताव जाना था।
भोपाल। राज्य शासन के राजस्व विभाग की अवर सचिव किरण मिश्रा ने पत्र क्रमांक एफ 11-2/201/सात/ शाखा-6, 27 जनवरी 14 में बताया है कि ग्राम बैरागढ़ का नाम बदलकर संत हिरदाराम नगर करने की अधिसूचना 03 अप्रैल 13 में जारी कर दी गई है। इसी तारतम्य में बैरागढ़ स्टेशन का नाम हिरदाराम नगर करने के लिए अगली कार्रवाई की जाए।
गौरतलब है कि बीते साल केन्द्रीय गृहमंत्रालय ने नाम बदलने को मंजूरी दी थी। अप्रैल 13 में इस आशय की अधिसूचना भी जारी कर दी गई थी, लेकिन नाम बदलने के बाद भी केन्द्र एवं राज्य शासन स्तर पर नाम परिवर्तन नहीं हो पाया है।
इस संबंध में कांग्रेस नेता नरेश ज्ञानचंदानी ने राज्य शासन के अधिकारियों को बताया था कि इसके अलग से रेल मंत्रालय की ओर से पत्र भेजा जाना जरूरी है, इसके चलते राज्य शासन ने रेल मंत्रालय को पत्र भेजा है। श्री ज्ञानचंदानी ने बताया कि राज्य की ओर से पत्र जाने के बाद कांग्रेस के महासचिव दिग्विजय सिंह के साथ दिल्ली में रेल मंत्री से मुलाकात कर नाम बदले जाने का आग्रह किया जाएगा।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.