व्यावसायिक परीक्षा मंडल(व्यापमं) घोटाले में फंसे पूर्व परीक्षा नियंत्रक पंकज त्रिवेदी और उनके बड़े भाई पियूष त्रिवेदी के घर इंदौर लोकायुक्त टीम ने कार्रवाई की है। पंकज अभी जेल में हैं। इंदौर और भोपाल में हुई इस कार्रवाई के दौरान करोड़ों की सम्पत्ति के दस्तावेज मिले हैं।
भोपाल। व्यावसायिक परीक्षा मंडल(व्यापमं) घोटाले में फंसे पूर्व परीक्षा नियंत्रक पंकज त्रिवेदी और उनके बड़े पियूष त्रिवेदी के इंदौर और भोपाल स्थित घरों पर इंदौर लोकायुक्त की टीम ने कार्रवाई की है। पियूष राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति हैं। लोकायुक्त को इनके घरों से करोड़ों रुपए की सम्पत्ति के दस्तावेज मिले हैं।
इंदौर लोकायुक्त की टीम सुबह 6 बजे 74 बंगले स्थित पियूष त्रिवेदी के घर पहुंची और कार्रवाई को अंजाम दिया। इस दौरान पियूष त्रिवेदी घर पर ही थे। पुलिस ने यहां से कई दस्तावेज जब्त किए हैं। लोकायुक्त को इंदौर में उनके दो लॉकर होने की जानकारी भी मिली है। ऐसा माना जा रहा है कि व्यापमं घोटाले के आरोपी पंकज त्रिवेदी कई महत्वपूर्ण दस्तावेज अपने बड़े भाई के घर रखते थे। लोकायुक्त को त्रिवेदी की एक्रोपॉलिस कॉलेज में पार्टनरशिप होने की जानकारी भी मिली है।
पंकज त्रिवेदी के घर भी कार्रवाई...
लोकायुक्त ने पंकज त्रिवेदी के चार इमली और इंदौर में विनय नगर स्थित घर पर भी छापा डाला। हालांकि भोपाल में उनके घर पर ताला पड़ा मिला। उनकी पत्नी इंदौर में हैं। लोकायुक्त ने उनके मकान को सील कर दिया है।
करोड़ों का खेल
लोकायुक्त पुलिस को पंकज त्रिवेदी के इंदौर स्थित मकान से 53 हजार रुपए नकद, 2.25 लाख रुपए के गहने, 1 प्लॉट और दो मकान, एलआईसी की 55 हजार रुपए की पॉलिसी और 3 लाख रुपए के एफडी के कागजात मिले हैं।यह संपत्ति करीब 3 करोड़ रुपए की बताई जा रही है। भोपाल के शाहपुर में बैंक ऑफ बड़ौदा की शाहपुर ब्रांच में पंकज त्रिवेदी के एक लॉकर की जानकारी मिली। इसे शाम को खोला गया, जिसमें सोने और चांदी की कुछ चीजें मिलीं।
देखें कार्रवाई की कुछ तस्वीरें...