पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंभोपाल। आयकर विभाग की टीम ने भोपाल-इंदौर और रायपुर में एक साथ छापे मारे हैं। भोपाल के 5 बड़े बिल्डरों समेत करीब 30 से अधिक जगहों पर छापेमार कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान कई अहम दस्तावेज जब्त किए गए है। यहां से 1.50 करोड़ नगद और 13 लॉकर मिले हैं। छापे के दौरान भारी मात्रा ज्वेलरी भी बरामद की गई है। यह कार्रवाई गुरुवार को भी जारी रहने की संभावना है।
राजधानी में आयकर विभाग की टीम ने 6 जगहों पर छापा माना है। इनमें सिग्नेचर ग्रुप, साईंनाथ, स्वदेश, आकृति और सफायर ग्रुप जैसे बड़े नाम शामिल है। आयकर सूत्रों के मुताबिक इस कार्रवाई से करोड़ों की आयकर चोरी का खुलासा हो सकता है।
सौ से ज्यादा आयकर अधिकार अलग-अलग टीम बनाकर इंदौर एवं भोपाल के बिल्डरों के घर एवं दफ्तरों पर छापेमार कार्रवाई कर रही हैं। कार्रवाई के दौरान एक टीम भोपाल के सिग्नेचर ग्रुप के मालिक पी. राजू के घर भी गई, उनके घर से आयकर विभाग टीम को कई अहम दस्तावेज मिले।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.