पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पीएमटी 2012 में गड़बड़ी : एसटीएफ ने पेश किया चालान

पीएमटी 2012 में गड़बड़ी : एसटीएफ ने पेश किया चालान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

पीएमटी-2012 में हुई गड़बड़ी के मामले में एसटीएफ ने बुधवार को चालान पेश कर दिया। इस मामले में करीब पौने दो सौ आरोपी बनाए गए हैं।


भोपाल। पीएमटी-2012 में हुई गड़बड़ी के मामले में एसटीएफ ने बुधवार को गिरफ्तार हुए 13 आरोपियों के खिलाफ चालान पेश कर दिया है। गिरफ्तार आरोपियों में सागर और शिल्पकार सहित तरंग शर्मा, पंकज त्रिवेदी, नितिन महिंद्रा, अजय सेन, चंद्रकांत मिश्रा, प्रदीप रघुवंशी और विकास सिंह सहित चार अन्य शामिल हैं। हर आरोपी की करतूत करीब छह सौ पन्नों में दर्ज की गई है। इस आधार पर माना जा रहा है कि यह चालान करीब आठ हजार पेज का हो सकता है।