पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दिल्ली की सीमा कब खत्म हो जाती है पता ही नहीं चलता

दिल्ली की सीमा कब खत्म हो जाती है पता ही नहीं चलता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भोपाल। मौलाना आजाद नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के आर्किटेक्ट डिपार्टमेंट की ओर से 'रीयल इस्टेट मैनेजमेंट' पर ट्रेनिंग प्रोग्राम आयोजित किया गया। प्रोग्राम के इनोग्रल सेशन में एक्स चीफ टाउन प्लानर गवर्नमेंट ऑफ इंडिया के डॉ.डीएस मेश्राम ने मास्टर प्लान और डेवलपमेंट पर अपनी बात रखी।

उन्होंने कहा कि दिल्ली एनसीआर के क्षेत्र को बढ़ाते हुए ग्वालियर तक इसको लाने की बात चल रही है। दिल्ली का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि दिल्ली की सीमा में पता ही नहीं चलता कि दिल्ली कब खत्म हो गई है। उन्होंने कहा कि दिल्ली से जुड़े फरीदाबाद, गाजियाबाद का विकास इसलिए किया गया था। ताकि दिल्ली के लोग भी वहां जाकर इंडस्ट्रीज में काम कर सकें। लेकिन उल्टा हो रहा है गाजियाबाद, फरीदाबाद से लोग काम की तलाश में दिल्ली आते हैं। ट्रेनिंग प्रोग्राम में जस्टिस आरडी शुक्ला ने रीयल इस्टेट रेगुलेटरी बिल पर अपनी बात रखी।