पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंभोपाल। पढ़ाई की स्थिति में कितना सुधार हुआ है, यह जानने के लिए ऑपरेशन उत्तरदायित्व का तीसरा चरण फरवरी में शुरू होगा। इस ऑपरेशन के तहत 5वीं और 8वीं की मासिक परीक्षाएं आयोजित की जाएगी। परीक्षाएं 11 फरवरी से शुरू होगी और प्रश्न पत्र के सेट डाइट द्वारा तैयार किए जाएंगे।
13 फरवरी तक चलने वाले इस टेस्ट में जिन स्कूलों का प्रदर्शन खराब होगा, वहां के शिक्षकों को नोटिस जारी किए जाएंगे। गौरतलब है कि 5वीं और 8वीं के छात्रों की स्थिति सुधारने के लिए मासिक टेस्ट का आयोजन अक्टूबर से किया जा रहा है।पहले चरण के नतीजों में छात्रों की स्थिति लचर रही थी।
जिन स्कूलों का परिणाम कमजोर रहा था, वहां के 1165 शिक्षकों को नोटिस जारी किए गए थे। इतना ही नहीं उनके एक महीने की वेतन वृद्धि भी रोकी गई थी। दूसरे चरण के टेस्ट का आयोजन दिसंबर के पहले सप्ताह में हुआ था। इसमें पहले की अपेक्षा छात्रों ने अच्छा प्रदर्शन किया था, अब तीसरे चरण का टेस्ट फरवरी में आयोजित किया जाएगा।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.