पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मप्र में गैस सिलेंडर महंगा क्यों? कांग्रेस ने जलाया पुतला

मप्र में गैस सिलेंडर महंगा क्यों? कांग्रेस ने जलाया पुतला

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

मध्यप्रदेश में अन्य राज्यों की तुलना में रसोई गैस महंगी पड़ती है। इसका कारण यहां सर्वाधिक वैट टैक्स वसूला जाता है। इस टैक्स के विरोध में कांग्रेस ने बोर्ड आफिस चौराहे पर प्रदर्शन किया।

भोपाल। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे जिलाा कांग्रेस अध्यक्ष पीसी शर्मा ने कहा कि अन्य राज्यों में रसोई गैस पर वैट टैक्स नहीं वसूला जाता, जबकि मप्र में यह सर्वाधिक 7.10 प्रतिशत टैक्स लिया जाता है। इसके चलते यहां सिलेंडर 90 रुपए महंगा मिलता है। कांग्रेस ने सिलेंडर से वैट टैक्स करने की मांग करते हुए चेतावनी दी कि यदि ऐसा न हुआ, तो फिर आंदोलन होगा।

प्रदर्शन के दौरान जिल कांग्रेस के प्रवक्ता गुड्डू चौहान, उपाध्यक्ष मोनू सक्सेना और युवक कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज शुक्ला सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद थे।