पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंभोपाल। गवर्नमेंट वुमन पॉलीटेक्निक कॉलेज में आयोजित 'स्वर्णिम विहान' में बुधवार को विभिन्न प्रतियोगिताओं में स्टूडेंट्स ने पार्टिसिपेट किया। पांच दिवसीय एनुअल फंक्शन में नेल आर्ट, क्विज और एक्सटेंपो कॉम्पिटीशन आयोजित किए गए। नेल आर्ट कॉम्पिटीशन में शामिल प्रतिभागियों ने शूज़, फ्लॉवर और ट्रेडिशनल डिजाइन्स को नाखून पर उकेरा।
नेल्स पर ट्रेडिशनल आर्ट और फंकी डिजाइन: नेल आर्ट कॉम्पिटीशन में गल्र्स ने सबसे पहले नेल्स पर वाइट बेस तैयार किया। इस पर ब्लैक, ग्रीन, येलो और रेड कलर्स से पत्तियां, कॉइन और फंकी डिजाइन तैयार किए। नेल्स को डेकोरेट करने के लिए स्टीकर और ग्लिटर मिक्स नेलपेंट का भी इस्तेमाल किया। वहीं कुछ पार्टिसिपेट ने लाइनिंग डिजाइन से भी नेल आर्ट किया। ब्लैक और वाइट नेलपेंट के कॉम्बिनेशन से बनाए गए डिजाइन्स देखने में काफी आकर्षक लग रहे थे।
करप्शन और क्राइम रहा मुद्दा: एनुअल फंक्शन में करप्शन और क्राइम मुख्य मुद्दा रहा। किसी ने देश में बढ़ते भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन शुरू करने की बात कही, तो किसी ने युवाओं को एकजुट होकर राजनीति में दिशा और दशा तय करना अपना उद्देश्य बताया। प्रतिभागियों ने लचर प्रशासन व्यवस्था को दुरुस्त बनाने की बात कही।
अगली स्लाइड्स पर देखें तस्वीरें...
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.