पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रदेश के सभी विवि राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने में नाकाम: गुप्ता

प्रदेश के सभी विवि राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने में नाकाम: गुप्ता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भोपाल। मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद में प्रदेश के 11 निजी विश्वविद्यालयों की बैठक हुई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उच्च शिक्षामंत्री उमाशंकर गुप्ता मौजूद रहे। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि उमाशंकर गुप्ता ने कहा कि प्रदेश के सभी विश्वविद्यालय राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने में नाकाम साबित हो रहे हैं। सभी विश्वविद्यालयों को अपनी गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने की जरूरत है।


कार्यक्रम में मौजूद उच्च शिक्षा राज्यमंत्री दीपक जोशी ने कहा कि अच्छी शिक्षा की शुरुआत स्कूल से ही होनी चाहिए। जब तक हम स्कूल शिक्षा को बढ़ावा नहीं देंगे, उच्च शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार नहीं किया जा सकता है। इस दौरान प्रमुख सचिव उच्च शिक्षा जेएन कासोठिया ने कहा कि निजी विश्वविद्यालयों की काफी शिकायतें मिल रही है। प्रवेश के वक्त विवि छात्रों से मूल दस्तावेज जमा करवा लेते हैं, जो कि गलत है। छात्रों की समस्याओं को समझते हुए उनकी हित के लिए काम करने की जरूरत है। कार्यक्रम में मौजूद सभी विवि के संचालकों एवं संबंधित अधिकारियों ने भी अपनी बात सभी के सामने रखी।