पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तीस लाख रुपए की लागत से लक्ष्मी नगर पुलिया बनाने का काम दोबारा होगा शुरू

तीस लाख रुपए की लागत से लक्ष्मी नगर पुलिया बनाने का काम दोबारा होगा शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भोपाल। सोनागिरी से अयोध्या बायपास तक जल्दी ही नई फोरलेन सड़क बनाई जाएगी। इसके लिए लक्ष्मी नगर नाले की पुलिया का अधूरा निर्माण कार्य एक दो दिन में शुरू हो जाएगा। निर्माण कार्य का मुआयना करने के लिए बुधवार को गृह मंत्री बाबूलाल गौर ने इस क्षेत्र का दौरा किया।


उन्होंने नगर निगम के अपर आयुक्त जीपी माली को निर्देश दिए कि इस पुलिया का निर्माण प्राथमिकता के आधार पर पूरा करवाया जाए। इसके पहले गृह मंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सतनामी नगर की स्ट्रीट लाइट व्यवस्था और बिजली के खंभों पर लगे तारों को सुधारा जाए।

इस व्यवस्था को देखने के लिए 30 जनवरी के बाद फिर दौरा करेंगे। छत्तीसगढ़ लेबर कॉलोनी में नर्मदा जल के नए कनेक्शन सार्वजनिक न देकर हर घर में देने के लिए उन्होंने नगर निगम के जल कार्य प्रभारी को निर्देश दिए। यह काम भी अगले माह फरवरी में पूरा हो जाएगा। गृह मंत्री के साथ नगर निगम, बिजली कंपनी व पुलिस के अधिकारी भी मौजूद थे।