पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वो हादसा क्यों भूले, इस शहर पर मंडरा रहीं मौत की 32 टंकियां!

वो हादसा क्यों भूले, इस शहर पर मंडरा रहीं मौत की 32 टंकियां!

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

वर्ष, 2012; 18-19 नवंबर की दरमियानी रात ई-6, अरेरा कॉलोनी स्थिति साईं नगर में पानी की टंकी ढहने से 7 लोगों की मौत हो गई थी। 22-23 जनवरी, 2014 को भारत नगर में जर्जर टंकी ढह गई। तब भी और अब भी; नगर निगम ने जर्जर टंकियों को गिराने ऐलान किया। फाइलें फिर दौड़ रही हैं, लेकिन कितनी दूर और कब तक दौड़ेंगी, यह कोई बताने को तैयार नहीं!



भोपाल। वर्ष, 2012; 18-19 नवंबर की दरमियानी रात ई-6, अरेरा कॉलोनी स्थिति साईं नगर में पानी की टंकी ढहने से 7 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 32 लोग घायल हुए थे। इस हादसे को गुजरे एक वर्ष से अधिक हो चुका है। नतीजा; सामने है, बेकसूरों की जान भी नगर निगम की संवेदना नहीं जगा पाई!इसी महीने की 22-23 तारीख की दरमियानी रात जेके रोड स्थित भारत नगर में जर्जर पानी की टंकी का ऊपरी हिस्सा (डोम) भरभरा कर गिर पड़ा था। चूंकि डोम का अधिकांश हिस्सा टंकी में ही गिरा। तब इस स्थान पर कोई मौजूद नहीं था। इससे बड़ा हादसा टल गया।

शहर की दो दर्जन टंकियों के साथ ही नगर निगम ने अपनी खानापूर्ति पूरी की और इसे ढहाने की बजाए यहां खतरनाक क्षेत्र घोषित कर दिया है। निगम के मुताबिक जल्द ही समिति को नोटिस जारी कर इसे ढहाने की कार्रवाई शुरू की जाएगी। यह जल्द कब होगा, किसी को नहीं पता!

पढ़िए और कहां-कहां मौजूद हैं मौत की टंकियां...

नोट-सभी फोटो शहर में हुए टंकी हादसे के दौरान के है...