पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंभोपाल। अमृतसर में आयोजित अंतर विश्व विद्यालयीन जूडो प्रतियोगिता में भाग लेने वाली आरजीपीवी भोपाल की टीम में आईईएस ग्रुप के पांच खिलाड़ी चयनित हुए हैं। टीम गुरुवार को अमृतसर रवाना होगी। चयनित खिलाडिय़ों में राघवेंद्र सोनी 90 किग्रा, अक्षय राठौर 73 किग्रा, केतन मेवाड़ा 66 किग्रा, गौरव साहू 60 किग्रा और कपिल यादव 56 किग्रा शामिल हैं। महिला टूर्नामेंट भी अमृतसर में ही आयोजित हो रहा है। इसके लिए भोपाल टीम तीन फरवरी को रवाना होगी। इसमें आईईएस ग्रुप की वैशाली बोबड़े 63 किग्रा चयनित हुई हैं।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.