पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लोकायुक्त ने रेवेन्यु विभाग के ज्वाइंट डॉयरेक्टर के घर मारा छापा, करोड़ की संपत्ति का हुआ खुलासा

लोकायुक्त ने रेवेन्यु विभाग के ज्वाइंट डॉयरेक्टर के घर मारा छापा, करोड़ की संपत्ति का हुआ खुलासा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भोपाल। सुबह करीब 7 बजे रेवेन्यु विभाग के ज्वाइंट कमिश्नर रविकांत द्विवेदी के गुलमोहर स्थित घर पर लोकायुक्त की टीम ने छापा मारा। छापे के वक्त द्विवेदी का पूरा परिवार घर में ही मौजूद था। लोकायुक्त की कार्रवाई के दौरान द्विवेदी के घर से कई चौका देने वाली जानकारियां एवं करोड़ों की चल-अचल संपत्ति का खुलासा हुआ है। कार्रवाई से नाराज रविकांत द्विवेदी ने घर में मीडिया के आने पर आपत्ति जताई और सभी को बाहर का रास्ता दिखा दिया। कार्रवाई के दौरान उनका पूरा परिवार परेशान दिखा।


लोकायुक्त से मिली जानकारी के अनुसार मामला आय से अधिक संपत्ति का माना जा रहा है। बताया जा रहा है कि द्विवेदी के पास से एमपी नगर में एक आलीशान होटल, कई जगहों पर जमीन, प्लॉट और दुकानों समेत 22 जगहों पर चल-अचल संपत्ति होने के कागजात मिले हैं।

इस तरह से अब तक करीब 60 करोड़ से भी ज्यादा की संपत्ति का खुलासा हो चुका है। गौरतलब है कि लोकायुक्त की टीम ने बुधवार को भी व्यापमं घोटाले में फसे पंकज त्रिवेदी एवं उनके भाई के घर पर भी छापा मारकर करोड़ की संपत्ति बरामद की थी।

कार्रवाई के दौरान टीम को गोविंदपुरा इलाके में प्रिंटिंग प्रेस, कई बैंकों में खाते और लॉकर होने की भी जानकारी मिली। पत्नि के नाम पर एमपी नगर में एक शानदार होटल व बेटे के नाम पर एक फैक्ट्री होने का भी खुलासा हुआ है।

अगली स्लाइड्स पर देखें कार्रवाई के दौरान की तस्वीरें....

फोटो- अनिल दीक्षित।