पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंभोपाल। राजधानी की सीजेएम कोर्ट में गुरुवार को सिमी आतंकी संगठन के सदस्य साजिद हुसैन ने सरेंडर कर दिया है। आतंकी साजिद पर कुछ दिनों पहले ही एटीएस ने 15.000 को इनाम घोषित किया था। साजिद उज्जैन के महितपुर गांव का रहने वाला है, जो काफी समय से फरार चल रहा था।
साजिद पर विभिन्न गैर कानूनी एवं आतंकी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप है। कोर्ट ने आतंकी की एक दिन की न्यायिक हिरासत के लिए भेज दिया है।
सीजेएम पंकज माहेश्वरी की कोर्ट में सरेंडर करने वाले आतंकी साजिद को पुलिस समय से तलाश कर रही थी। इस इनामी आतंकी पर कई गंभीर आरोप है, जो कि सिमी संगठन का महत्वपूर्ण सदस्य बताया जा रहा है।
अगली स्लाइड्स पर देखें तस्वीरें....
फोटो- सतीश टेवरे।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.