पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंभोपाल। महात्मा गांधी की पुण्य तिथि एवं शहीद दिवस पर मंत्रालय उद्यान में मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। गांधी के आदर्शों को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने की शपथ लेते हुए मुख्य सचिव ने कहा कि महात्मा गांधी द्वारा पढ़ाए गए सत्य व अहिंसा के पाठ को हम हमेशा याद रखेंगे। श्रद्धांजलि सभा में मुख्य सचिव एंटोनी डीसा एवं मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव मनोज श्रीवास्तव सहित मंत्रालय के सभी वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
उधर राज्यपाल रामनरेश यादव ने भी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्य तिथि व शहीद दिवस पर गांधी भवन में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में हिस्सा लिया और गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी ।
अगली स्लाइड्स पर देखें तस्वीरें....
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.