पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Opposition Leader Satyadev Katare,CM Shivraj Singh Chauhan

सीएम से नाराज नेता प्रतिपक्ष सत्यदेव कटारे, लौटाएंगे सरकारी वाहन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

भोपाल। नेता प्रतिपक्ष सत्यदेव कटारे इन दिनों प्रदेश सरकार से खासे नाराज चल रहे हैं। नाराजगी का कारण सत्यदेव कटारे को सरकारी बंगला और सरकारी स्टॉफ न मिलना बताया जा रहा है। नेता प्रतिपक्ष ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार जनता को गुमराह कर रही है।

जब नेता प्रतिपक्ष के साथ सीएम शिवराज सिंह चौहान भेदभाव व अनदेखी जैसा व्यवहार कर रहे हैं, तो आम जनता का क्या हाल होता होगा? उन्होंने खुले शब्दों में चेतावनी देते हुए कहा कि यदि गुरुवार शाम तक उन्हें सरकारी बंगला और स्टॉफ नहीं मिला तो वे सरकारी वाहन भी सरकार को वापस कर देंगे। गौरतलब है कि सत्यदेव कटारे सरकारी वाहन में लगी लाल बत्ती पहले ही लौटा चुके हैं।